1 जुलाई से बदल जाएंगे ये 6 बड़े नियम! पासपोर्ट महंगा, रेलवे में भारी जुर्माना, आधार फ्री, LPG… सब बदलने वाला है… जी हाँ, अगर आपके पास आधार कार्ड है, पासपोर्ट है, ट्रेन से सफर करते हैं, गैस सिलेंडर इस्तेमाल करते हैं या HDFC Bank का Credit Card रखते हैं… तो अगले 5 मिनट आपके हजारों रुपये बचा सकते हैं। क्योंकि 1 जुलाई 2026 से देश में एक नहीं, दो नहीं, बल्कि पूरे 6 बड़े नियम बदल रहे हैं। और इनमें से एक नियम ऐसा है, जिसे अगर आपने नजरअंदाज किया तो आपको 10 हजार रुपये तक का जुर्माना भी भरना पड़ सकता है। आखिर कौन-कौन से नियम बदल रहे हैं, आपकी जेब पर कितना असर पड़ेगा और आपको अभी क्या करना चाहिए? पूरी जानकारी दूंगा, लेकिन वीडियो को आखिर तक जरूर देखिए, क्योंकि आखिरी अपडेट हर घर से जुड़ा हुआ है।
दोस्तों, 1 जुलाई 2026 सिर्फ कैलेंडर की तारीख नहीं बदल रही, बल्कि आपकी जेब से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियम भी बदलने जा रहे हैं। तो चलिए बिना समय गंवाए शुरू करते हैं पहले और सबसे बड़े नियम में बदलाव की। अगर आप नया पासपोर्ट बनवाने या पुराने पासपोर्ट को रिन्यू कराने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए यह खबर बेहद जरूरी है। 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना पहले से काफी महंगा होने वाला है। 36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट की फीस 1500 रुपये से बढ़ाकर 2500 रुपये कर दी जाएगी, जबकि तत्काल पासपोर्ट के लिए अब 3500 रुपये नहीं बल्कि पूरे 5000 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं 60 पेज वाले पासपोर्ट की फीस भी बढ़ रही है। यानी अगर आपका पासपोर्ट बनवाने का प्लान है, तो देर करना आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है।
अब बात करते है दुसरे बदलाव की जो एक राहत भरी खबर लेकर आया है। अगर आपको अपने आधार कार्ड में ईमेल अपडेट करवाना है, तो 1 जुलाई से 31 दिसंबर 2026 तक यह सुविधा बिल्कुल मुफ्त मिलने वाली है। हालांकि इसमें एक छोटी-सी शर्त है। यह सुविधा सिर्फ मोबाइल ऐप के जरिए ही मिलेगी। यानी जिस काम के लिए अभी तक आपको जीएसटी सहित 75 रुपये देने पड़ते थे, वह अब बिल्कुल फ्री में किया जा सकेगा।
अब बात करते हैं तीसरे बदलाव की जो रेलवे के नियमों से सम्बंधित है…. अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं तो 1 जुलाई से रेलवे के नियम तोड़ने वालों के खिलाफ और ज्यादा सख्ती करने जा रहा है। पहले जहां नियम तोड़ने पर 250 रुपये का जुर्माना लगता था, अब वही बढ़कर 500 रुपये हो जाएगा। अगर कोई व्यक्ति ट्रेन में खतरनाक सामान लेकर पकड़ा जाता है तो उस पर 10 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है और गंभीर मामलों में जेल भी हो सकती है। इसके अलावा बिना लाइसेंस ट्रेन में सामान बेचने वालों पर 2000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं अगर कोई पुरुष महिला कोच में यात्रा करते हुए पकड़ा जाता है तो उसे 2500 रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है। यानी अब रेलवे किसी भी तरह की लापरवाही को बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेने वाला है।
अब आता है चौथा बदलाव.. अगर आपके पास HDFC Bank का Regalia Gold Credit Card है तो यह अपडेट भी आपके लिए बेहद जरूरी है। अब एयरपोर्ट लाउंज की फ्री सुविधा का लाभ उठाने के लिए हर तिमाही में कम से कम 60 हजार रुपये खर्च करना जरूरी होगा। अगर आप यह खर्च पूरा नहीं कर पाए, तो अगली तिमाही में आपको फ्री एयरपोर्ट लाउंज की सुविधा नहीं मिलेगी। यानी कार्ड तो आपके पास रहेगा, लेकिन उसकी एक बड़ी सुविधा आपसे छिन सकती है।
बदलाव नंबर पांच – जिन्होंने अभी तक अपना Income Tax Return यानी ITR फाइल नहीं किया है। अगर आपने अभी तक ITR दाखिल नहीं किया है, तो अब ज्यादा इंतजार करना सही नहीं होगा। 31 जुलाई 2026 इसकी आखिरी तारीख है। हर साल लाखों लोग आखिरी दिन तक इंतजार करते हैं और फिर वेबसाइट स्लो होने या सर्वर डाउन जैसी समस्याओं का सामना करते हैं। इसलिए अगर आपने अभी तक ITR फाइल नहीं किया है, तो समय रहते यह काम पूरा कर लीजिए।
और अब आखिर में बात उस अपडेट की, जिसका इंतजार लगभग हर घर कर रहा है। 1 जुलाई को LPG गैस सिलेंडर, CNG, PNG और एयर टर्बाइन फ्यूल यानी ATF की कीमतों की समीक्षा की जाएगी। कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बाद अब सभी की नजर इस बात पर है कि क्या आम लोगों को राहत मिलेगी या नहीं। अगर कीमतों में बदलाव होता है, तो इसका सीधा असर आपकी जेब और रोजमर्रा के खर्च पर देखने को मिलेगा।
तो ये थे 1 जुलाई 2026 से लागू होने वाले 6 बड़े बदलाव, जिनका असर देश के करोड़ों लोगों पर पड़ने वाला है। अब आप हमें कमेंट करके जरूर बताइए कि इनमें से कौन-सा नियम आपको सबसे ज्यादा प्रभावित करेगा। अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो, तो इस वीडियो को अपने परिवार, दोस्तों और WhatsApp ग्रुप में जरूर शेयर कीजिए, ताकि वे भी समय रहते इन नए नियमों की जानकारी हासिल कर सकें। वीडियो पसंद आया हो तो लाइक करें, चैनल को सब्सक्राइब करें और बेल आइकन जरूर दबाएं।



