खाली गैस सिलेंडर लाओ और पैसा पाओ! 90% लोगों को नहीं पता LPG का ये गुप्त नियम

khali gas cylinder lao aur paisa pao 90% logon ko nahin pata LPG ka yeh gupt niyam

खाली गैस सिलेंडर लाओ और पैसा पाओ, जी हाँ… सरकार खाली गैस सिलेंडर वापस करने पर ₹2200 तक नगद पैसे देती है, लेकिन आज भी 90% लोगों को नहीं पता LPG के इस गुप्त नियम का.

दोस्तों, आपके घर में रखा LPG गैस सिलेंडर आपको हजारों रुपये वापस दिला सकता है। अगर आपने कभी गैस कनेक्शन लिया है, तो आपका पैसा अभी भी कंपनी के पास है। और सबसे बड़ी बात, सरकार के नियम के अनुसार आप यह पैसा वापस लेने के हकदार हैं। तो आखिर क्या है यह गुप्त नियम? कौन-कौन लोग पैसा वापस ले सकते हैं और कितने रुपये मिल सकते हैं? पूरी जानकारी जानने के लिए इस खबर को अंत तक जरूर देखे।

भारत में जब भी कोई व्यक्ति नया LPG गैस कनेक्शन लेता है, तो उसे सिलेंडर और रेगुलेटर के बदले एक सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करना पड़ता है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि अधिकांश लोग इसे स्थायी शुल्क समझ लेते हैं, जबकि सच्चाई यह है कि यह पैसा उपभोक्ता का ही होता है और गैस कंपनी केवल सुरक्षा राशि के रूप में इसे अपने पास रखती है। यदि किसी कारणवश आप अपना गैस कनेक्शन बंद कर देते हैं और कंपनी का सिलेंडर तथा रेगुलेटर वापस कर देते हैं, तो यह सिक्योरिटी राशि वापस पाने का पूरा अधिकार आपके पास होता है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर वापस कितने रुपये मिलेंगे? तो दोस्तों, इसकी कोई एक निश्चित राशि नहीं होती। आपको उतनी ही राशि वापस मिलेगी जितनी आपने कनेक्शन लेते समय सिक्योरिटी डिपॉजिट के रूप में जमा की थी। पुराने समय में यह राशि लगभग 1250 रुपये थी, बाद में 1450 रुपये, फिर 2000 रुपये और कई जगहों पर यह 2200 रुपये तक पहुंच गई। इसके अलावा रेगुलेटर के लिए भी अलग से 150 से 250 रुपये तक की सिक्योरिटी राशि ली जाती रही है। यानी कुल मिलाकर हजारों रुपये वापस मिलने की संभावना बन सकती है।

अब सवाल उठता है कि पैसा मिलेगा कैसे? इसके लिए सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है सब्सक्रिप्शन वाउचर यानी SV. यही वह दस्तावेज है जिसमें दर्ज होता है कि आपने कितनी सिक्योरिटी राशि जमा की थी। लेकिन अगर आपका SV खो गया है तो घबराने की जरूरत नहीं है। गैस एजेंसी के पास आपका पूरा रिकॉर्ड मौजूद रहता है। पहचान पत्र और आवश्यक सत्यापन प्रक्रिया पूरी करके भी आप अपना रिफंड क्लेम कर सकते हैं।

पहले कई जगहों पर यह रिफंड नकद दिया जाता था, लेकिन अब पारदर्शिता बढ़ाने के लिए ज्यादातर गैस कंपनियां सीधे बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर करती हैं। इसलिए आपका बैंक खाता और LPG रिकॉर्ड अपडेट होना बेहद जरूरी है। यदि सिलेंडर में कुछ गैस बची हुई है, तो कुछ मामलों में उसका मूल्यांकन करके उसका पैसा भी दिया जा सकता है।

अगर आप किसी दूसरे शहर में शिफ्ट हो रहे हैं और वहां आपकी मौजूदा गैस कंपनी की सेवा उपलब्ध नहीं है, तो आप पुराना कनेक्शन सरेंडर करके टर्मिनेशन वाउचर प्राप्त कर सकते हैं। इसके बाद नई जगह नया कनेक्शन ले सकते हैं और पुरानी सिक्योरिटी राशि का पूरा निपटान करवा सकते हैं।

5 किलो वाले छोटू LPG सिलेंडर पर भी रिफंड का नियम लागू होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां प्रति सिलेंडर लगभग 500 रुपये तक की निर्धारित रिफंड राशि देती हैं। यदि रेगुलेटर भी वापस किया जाता है, तो उसकी सिक्योरिटी राशि भी अलग से वापस मिल सकती है।

तो दोस्तों, अगर आपके घर में कोई पुराना गैस कनेक्शन बंद पड़ा है या आपने कभी सिलेंडर सरेंडर किया था, तो तुरंत अपनी गैस एजेंसी से संपर्क करें। हो सकता है आपका हजारों रुपये का पैसा आज भी कंपनी के पास जमा हो। इस महत्वपूर्ण जानकारी को अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें, क्योंकि हो सकता है अगला रिफंड उन्हीं का निकल आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *