2 गैस कनेक्शन हैं तो सावधान हो जाइए! सरकार ने जारी किया बड़ा आदेश
क्या आपके पास भी दो गैस कनेक्शन है तो सावधान हो जाओ, क्योकि अब यह सुविधा आपके लिए सबसे बड़ी समस्या बनने वाली है…. जी हाँ, एक छोटी सी गलती पर आपका गैस कनेक्शन हमेशा के लिए बंद कर सकता है। सिर्फ 30 दिनों का समय… और उसके बाद हो सकती है बड़ी कार्रवाई! आखिर क्या है पूरा मामला? कौन लोग सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे? और कैसे बच सकते हैं आप?
दोस्तों, देशभर के करोड़ों LPG और PNG उपभोक्ताओं के लिए सरकार ने एक नया और सख्त नियम लागू किया है। नए नियम के अनुसार यदि किसी उपभोक्ता ने अपने घर में PNG यानी पाइप्ड नेचुरल गैस का नया कनेक्शन लगवा लिया है, तो उसे 30 दिनों के भीतर अपने पुराने LPG कनेक्शन की स्थिति स्पष्ट करनी होगी। यदि निर्धारित समय सीमा के अंदर यह प्रक्रिया पूरी नहीं की जाती है, तो अतिरिक्त गैस कनेक्शन पर कार्रवाई की जा सकती है। यानी अब दो गैस कनेक्शन रखना आपकी सुविधा नहीं, बल्कि परेशानी का कारण बन सकता है।
सरकार ने अपनी नई गाइडलाइन में साफ कर दिया है कि एक ही रसोई का इस्तेमाल करने वाले परिवार के लिए केवल एक घरेलू गैस कनेक्शन ही मान्य होगा। इसके लिए गैस एजेंसियां विशेष जांच अभियान भी चला सकती हैं। यदि जांच के दौरान एक ही घर में एक से अधिक घरेलू LPG कनेक्शन सक्रिय पाए जाते हैं, तो अतिरिक्त कनेक्शन को तुरंत बंद किया जा सकता है। इतना ही नहीं, नियमों का उल्लंघन करने वाले उपभोक्ताओं की गैस आपूर्ति भी रोकी जा सकती है। यानी जांच में पकड़े गए तो सिर्फ सिलेंडर ही नहीं, पूरा कनेक्शन भी जा सकता है।
हालांकि सरकार ने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए एक बड़ा विकल्प भी दिया है। यदि कोई उपभोक्ता अपनी इच्छा से अतिरिक्त LPG कनेक्शन गैस एजेंसी के पास जाकर सरेंडर करता है, तो उसे डबल बॉटल कनेक्शन यानी DBC की सुविधा मिल सकती है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि घर में हमेशा एक अतिरिक्त सिलेंडर मौजूद रहेगा। जब एक सिलेंडर खत्म हो जाएगा, तो दूसरा सिलेंडर तुरंत इस्तेमाल किया जा सकेगा। यानी कनेक्शन सरेंडर करने वालों को भी एक बड़ा फायदा मिलने वाला है।
सरकार ने एक और महत्वपूर्ण सुविधा की घोषणा की है। यदि आप अपना अतिरिक्त LPG कनेक्शन बंद कराते हैं, तो गैस एजेंसी की ओर से आपको एक ट्रांसफर वाउचर दिया जाएगा। यह वाउचर भविष्य में आपके बहुत काम आ सकता है। यदि नौकरी, पढ़ाई या किसी अन्य कारण से आप किसी ऐसे शहर या इलाके में शिफ्ट होते हैं जहां PNG गैस उपलब्ध नहीं है, तो इसी वाउचर की मदद से नया LPG कनेक्शन दोबारा प्राप्त करना काफी आसान हो जाएगा। यानी आज कनेक्शन सरेंडर करें और भविष्य में जरूरत पड़ने पर आसानी से वापस पाएं।
विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार का यह नया नियम ट्रांसफरेबल जॉब करने वाले कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं, किराएदारों और प्रवासी परिवारों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। इससे गैस कनेक्शन ट्रांसफर कराने की प्रक्रिया पहले की तुलना में ज्यादा आसान और पारदर्शी हो जाएगी। साथ ही गैस कनेक्शनों के गलत इस्तेमाल और कालाबाजारी पर भी रोक लगाने में मदद मिलेगी। कम झंझट, ज्यादा सुविधा और पूरी पारदर्शिता ही इस नए नियम का मुख्य उद्देश्य बताया जा रहा है।
तो अगर आपके घर में PNG और LPG दोनों कनेक्शन मौजूद हैं, तो इस खबर को बिल्कुल भी नजरअंदाज मत कीजिए। सरकार द्वारा तय की गई 30 दिनों की समय सीमा के भीतर अपने अतिरिक्त कनेक्शन की स्थिति जरूर स्पष्ट करें। वरना आपकी छोटी सी लापरवाही भविष्य में बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। याद रखिए, 30 दिन का समय, एक जरूरी फैसला और आपका गैस कनेक्शन सुरक्षित। ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों के लिए हमारे चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करना न भूलें।
