सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण होने पर वीर तेजाजी एफपीओ के तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय के स्थापना के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी ब्लॉक में संचालित वीर तेजाजी फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन (FPO) के तत्वावधान में झुंझुनूं स्थित पीआरओ कार्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना तथा सहकारिता के माध्यम से सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना रहा। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर जन संपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह, वीर तेजाजी एफपीओ के सचिव रविन्द्र कुमार, ज़ी न्यूज़ के प्रभारी संदीप केड़िया, राजस्थान पत्रिका से गुंजन शेखावत, विमलेश शर्मा,और पंचायती मीडिया से शशिकांत, भास्कर डिजिटल से कैफ़ राठौड़,मोहम्मद फ़ायूम,यशदीप ख़बर से अशोक राईका पीआरओ कार्यालय से राकेश शर्मा, अजय कुमार, गोविंद सिंह एवं रामचंद्र सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। अधिक से अधिक पौधारोपण कर उनकी नियमित देखभाल करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। सहकारिता की भावना के साथ ऐसे सामाजिक कार्य समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं।

वीर तेजाजी एफपीओ के सचिव रविन्द्र कुमार ने बताया कि एफपीओ किसानों की आर्थिक उन्नति के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों में भी सक्रिय रूप से भागीदारी निभा रहा है। भविष्य में भी संगठन द्वारा जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण के ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *