पत्नी के साथ खोलें ये खाता, 10 साल बाद मिलेंगे ₹41 लाख

patni ke sath khole ye khata 10 saal bad milenge 41 lakh

अगर आपकी पत्नी आपके साथ है तो 10 साल बाद आपको मिलेंगे पुरे 41 लाख रुपये…. ये कोई मजाक नहीं बल्कि सरकार खुद आपको पति से लखपति बनाने की गारंटी दे रही है, बस आपको केवल अपनी पत्नी के साथ मिलकर पोस्ट ऑफिस की इस योजना में खाता खुलवाना है.

दोस्तों आज के समय में सभी की पहली सोच यही है की वह हर महीने थोड़ी-थोड़ी बचत करे ताकि भविष्य में बच्चो की पढाई-लिखाई और शादी के लिए परेशान ना होने पड़े लेकिन सच बताऊ तो सभी की कंडीशन ऐसी है की पूरी कमाई घर खर्च में ही निकल जाती है। बच्चों की फीस, बिजली का बिल, राशन, दवाइयां और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करते-करते भविष्य के लिए बचत करना मुश्किल हो जाता है।

ऐसे में अगर आप बच्चों की पढ़ाई, बेटी की शादी या बुढ़ापे के लिए पैसा कहां से आएगा? ये सब सोचकर चिंतित है तो आज की यह खबर आपकी सभी टेंशन दूर कर देगी। क्योंकि आज मैं आपको पोस्ट ऑफिस की एक ऐसी सरकारी स्कीम के बारे में बताऊंगा, जिसमें पति-पत्नी मिलकर हर महीने थोड़ी-थोड़ी बचत करके 10 साल में 41 लाख रुपये से ज्यादा का फंड बना सकते हैं। और सबसे बड़ी बात… इसमें कोई जोखिम नहीं, बल्कि सरकार की गारंटी है।

आखिर कैसे बनेगा 41 लाख का फंड? कौन सी है ये स्कीम? और कैसे उठा सकते हैं इसका पूरा फायदा? जानने के लिए विडियो को लास्ट तक पूरा देखे.

दोस्तों, आज के समय में महंगाई इतनी तेजी से बढ़ रही है कि आम आदमी की पूरी कमाई घर खर्च में ही निकल जाती है। बच्चों की फीस, बिजली का बिल, राशन, दवाइयां और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करते-करते भविष्य के लिए बचत करना मुश्किल हो जाता है। लेकिन दोस्तों जो चीज हर आम आदमी के लिए नामुमकिन थी उसको मुमकिन बनाने के लिए पोस्ट ऑफिस ने एक स्कीम लांच की है जिसका नाम है रिकरिंग डिपॉजिट यानी RD स्कीम की।

यह भारत सरकार द्वारा समर्थित एक बचत योजना है, जिसमें आप हर महीने एक निश्चित रकम जमा करते हैं और उस पर ब्याज प्राप्त करते हैं। इस स्कीम की सबसे बड़ी ताकत इसकी सुरक्षा है। जहां लोग निवेश से पहले पैसा डूबने का डर महसूस करते हैं, वहीं पोस्ट ऑफिस की यह योजना सरकारी गारंटी के साथ आती है। वर्तमान में इस योजना पर 6.7 प्रतिशत सालाना ब्याज दिया जा रहा है। खास बात यह है कि इस योजना में सिर्फ 100 रुपये महीने से भी निवेश शुरू किया जा सकता है और निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं है। यानी चाहे आप नौकरी करते हों, छोटा व्यवसाय चलाते हों या गृहिणी हों, हर कोई इस योजना का लाभ उठा सकता है।

अब बात करते हैं उस हिस्से की जिसने लाखों लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। पोस्ट ऑफिस RD में पति-पत्नी जॉइंट अकाउंट भी खोल सकते हैं। मान लीजिए पति हर महीने 12 हजार रुपये जमा करता है और पत्नी भी 12 हजार रुपये जमा करती है, तो कुल निवेश 24 हजार रुपये प्रति माह हो जाता है। अगर यह निवेश लगातार 10 साल तक किया जाए, तो कुल निवेश राशि 28 लाख 80 हजार रुपये होगी। इस पर मिलने वाले ब्याज को जोड़ने के बाद मैच्योरिटी पर कुल रकम लगभग 41 लाख रुपये तक पहुंच सकती है।
सोचिए, आज जो पैसा आप छोटी-छोटी गैरजरूरी चीजों पर खर्च कर देते हैं, वही पैसा कल आपके बच्चों की पढ़ाई, घर खरीदने या आपके रिटायरमेंट का मजबूत सहारा बन सकता है। यहां एक और महत्वपूर्ण बात जान लीजिए। पोस्ट ऑफिस RD की मूल अवधि 5 साल होती है, लेकिन मैच्योरिटी के बाद आवेदन देकर इसे 5 साल और बढ़ाया जा सकता है। यानी कुल 10 साल तक निवेश जारी रखा जा सकता है। इतना ही नहीं, अगर बीच में अचानक पैसों की जरूरत पड़ जाए, तो खाते में 12 किस्तें जमा करने के बाद जमा राशि के 50 प्रतिशत तक लोन भी लिया जा सकता है। यानी आपकी बचत भी जारी रहेगी और जरूरत पड़ने पर आर्थिक मदद भी मिल जाएगी।

दोस्तों, आज की सबसे बड़ी सीख यही है कि पैसा कमाना जरूरी है, लेकिन उससे भी ज्यादा जरूरी है पैसा बचाना। अक्सर लोग सोचते हैं कि जब ज्यादा कमाई होगी तब बचत करेंगे, लेकिन सच्चाई यह है कि जो लोग कमाई के साथ-साथ नियमित बचत की आदत डाल लेते हैं, वही भविष्य में आर्थिक रूप से मजबूत बनते हैं। इसलिए अगली सैलरी या बोनस का इंतजार मत कीजिए, बचत की शुरुआत आज से कीजिए। क्योंकि 10 साल बाद का आपका भविष्य, आज लिए गए इस छोटे से फैसले पर निर्भर करता है।

आप इस स्कीम के बारे में क्या सोचते हैं? क्या आप और आपके जीवनसाथी मिलकर ऐसी बचत शुरू करना चाहेंगे? अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *