80 करोड़ लोगों को फायदा! राशन योजना में सरकार के 3 बड़े बदलाव

80 crore logo ko fayda ration yojana me sarkar ke 3 bade badlav

जिस राशन के भरोसे देश के 80 करोड़ लोग अपना घर चला रहे हैं… अगर उसी सिस्टम में बड़ा बदलाव हो जाए तो? अब ना राशन चोरी होगी… ना लंबी लाइनें लगेंगी… और ना गरीबों को बार-बार चक्कर काटने पड़ेंगे! क्योंकि सरकार ने राशन व्यवस्था में किए हैं 3 ऐसे बड़े बदलाव… जो पूरे सिस्टम की तस्वीर बदल सकते हैं। दोस्तों… अगर आपके घर में भी राशन कार्ड है… या आपके परिवार का कोई सदस्य सरकारी राशन योजना का लाभ लेता है… तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। केंद्र सरकार ने अब राशन सिस्टम को लेकर ऐसा बड़ा फैसला लिया है… जिसका असर सीधे 80 करोड़ लोगों की जिंदगी पर पड़ने वाला है। जी हाँ… कैबिनेट ने SARTHAK PDS योजना को मंजूरी दे दी है… और इसके लिए 25 हजार 530 करोड़ रुपये का बड़ा बजट भी पास किया गया है। सरकार का दावा है कि अब राशन व्यवस्था पहले से ज्यादा तेज… ज्यादा पारदर्शी… और पूरी तरह टेक्नोलॉजी बेस्ड होने वाली है।

अब सवाल ये है कि आखिर वो 3 बड़े बदलाव क्या हैं… जिनकी पूरे देश में चर्चा हो रही है? सबसे पहला बड़ा बदलाव ये है कि अब राज्यों को राशन ढुलाई के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। यानी गोदामों से राशन दुकानों तक अनाज पहुंचाने का खर्च कम होगा… सप्लाई सिस्टम मजबूत होगा… और गांवों से लेकर दूरदराज इलाकों तक राशन समय पर पहुंच सकेगा। कई बार गरीब परिवारों को राशन के लिए कई-कई दिन इंतजार करना पड़ता था… लेकिन अब सरकार कह रही है कि इस नए सिस्टम से डिले और गड़बड़ी दोनों कम होंगी। दूसरा बड़ा बदलाव राशन दुकानों यानी Fair Price Shops को लेकर है। सरकार अब इन दुकानों को डिजिटल सपोर्ट देने जा रही है। दुकानदारों को डिजिटल मशीनें, बेहतर स्टोरेज और संचालन के लिए सहायता मिलेगी। इससे राशन वितरण तेज होगा… गड़बड़ी कम होगी… और लोगों को ज्यादा पारदर्शी सिस्टम देखने को मिलेगा। लंबे समय से राशन डीलर इसकी मांग कर रहे थे… जिसे अब सरकार ने मंजूरी दे दी है।

लेकिन दोस्तों… सबसे बड़ा गेम चेंजर है तीसरा सुधार। अब सरकार पूरे Public Distribution System यानी PDS को पूरी तरह मॉर्डनाइज करने जा रही है। यानी ऑनलाइन मॉनिटरिंग, डिजिटल ट्रैकिंग, स्मार्ट डिवाइस, ऑटोमेशन सिस्टम और ट्रांसपैरेंसी टूल्स का इस्तेमाल किया जाएगा। सरकार का दावा है कि इससे राशन चोरी, ब्लैक मार्केटिंग और फर्जीवाड़े पर बड़ी रोक लगेगी। जो राशन गरीबों के लिए आता है… वो सीधे सही लोगों तक पहुंचेगा। इसके साथ ही सरकार “वन नेशन-वन राशन कार्ड” योजना को भी और मजबूत करने जा रही है… ताकि अगर कोई मजदूर या गरीब परिवार काम के लिए दूसरे राज्य में जाता है… तो भी उसे राशन लेने में कोई परेशानी ना हो। यानी देश के किसी भी हिस्से में राशन सुविधा मिलेगी।

तो कुल मिलाकर सरकार अब सिर्फ मुफ्त राशन देने तक सीमित नहीं रहना चाहती… बल्कि पूरे सिस्टम को ऐसा बनाना चाहती है… जहां पारदर्शिता हो… टेक्नोलॉजी हो… और भ्रष्टाचार की कोई जगह ना हो। अब देखना ये होगा कि ये बड़े-बड़े दावे जमीन पर कितने सफल होते हैं… क्या सच में गरीबों तक बिना चोरी और बिना गड़बड़ी के राशन पहुंच पाएगा? आपको क्या लगता है… क्या ये बदलाव देश की राशन व्यवस्था बदल देंगे?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *