pvc aadhar card banwana hua mahanga ab dene honge ₹75

PVC आधार कार्ड बनवाना हुआ महंगा, अब देने होंगे ₹75, जानिए पूरी प्रोसेस

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने नए साल की शुरुआत के साथ आधार PVC कार्ड बनवाने की फीस में बढ़ोतरी कर दी है। अब आधार PVC कार्ड के लिए 50 रुपये की जगह 75 रुपये चार्ज देने होंगे। यह नई दरें 1 जनवरी 2026 से पूरे देश में लागू हो चुकी हैं। UIDAI के मुताबिक, कार्ड बनाने में इस्तेमाल होने वाले मैटेरियल, प्रिंटिंग और सिक्योर डिलीवरी की लागत बढ़ने के कारण यह फैसला लिया गया है।

आधार PVC कार्ड, आधार का एक आधुनिक और टिकाऊ फॉर्मेट है, जो देखने में बिल्कुल एटीएम या डेबिट कार्ड जैसा होता है। यह पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) से बना होता है, जिससे यह पानी, मुड़ने और सामान्य टूट-फूट से सुरक्षित रहता है। इसमें कई एडवांस सिक्योरिटी फीचर्स होते हैं, जैसे सिक्योर QR कोड, होलोग्राम, घोस्ट इमेज और माइक्रोटेक्स्ट, जो इसे ज्यादा सुरक्षित बनाते हैं।

PVC आधार कार्ड बनवाने के लिए नागरिक UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वेबसाइट पर आधार नंबर और कैप्चा कोड डालकर OTP वेरिफिकेशन करना होता है। इसके बाद ‘Order Aadhaar PVC Card’ विकल्प पर क्लिक कर अपनी जानकारी चेक करनी होती है और ऑनलाइन पेमेंट करनी होती है। भुगतान पूरा होते ही ऑर्डर प्रोसेस हो जाता है। UIDAI आमतौर पर 5 कार्यदिवस में कार्ड प्रिंट कर भारतीय डाक को सौंप देता है, जिसके बाद स्पीड पोस्ट के जरिए यह कार्ड आपके पते पर पहुंच जाता है।

जो लोग ऑनलाइन आवेदन नहीं करना चाहते, वे नजदीकी आधार केंद्र पर जाकर ऑफलाइन भी PVC आधार कार्ड बनवा सकते हैं। फिलहाल आधार तीन फॉर्मेट—आधार लेटर, ई-आधार और PVC कार्ड—में उपलब्ध है। UIDAI ने साफ किया है कि बाजार में निजी तौर पर बनाए गए PVC आधार कार्ड मान्य नहीं हैं, इसलिए केवल आधिकारिक माध्यम से ही कार्ड बनवाएं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *