फ्री तीर्थयात्रा का सपना… अब किस्मत के भरोसे…. लाखो में आवेदन लेकिन मौका सिर्फ 56 हजार को!… अगर आपने या आपके माता-पिता ने या फिर आपके घर के किसी बुजुर्ग ने राजस्थान की वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना में आवेदन किया है… तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। क्योंकि अगले 2 से 3 दिन में सिर्फ एक लॉटरी आपकी किस्मत बदल सकती है। अब लाखों लोगों की निगाह सिर्फ एक तारीख पर टिकी हुई है और वो है लॉटरी की तारीख!
अब सवाल ये है… क्या आपका नाम आएगा?.. आखिर लॉटरी कब निकलेगी? इस बार कितने लोगों को मिलेगा मुफ्त तीर्थयात्रा का मौका? और किन लोगों का सपना इस बार अधूरा रह सकता है? अगर आपने भी फॉर्म भरा है… या आपके परिवार में किसी ने आवेदन किया है… तो इस वीडियो को आखिर तक जरूर देखिए। क्योंकि अगले 5 मिनट में आपको बताएंगे… लॉटरी की संभावित तारीख… चयन की प्रक्रिया… किन तीर्थ स्थलों पर मिलेगी यात्रा… और सबसे ज्यादा आवेदन आखिर किस जगह के लिए आए हैं।
दोस्तों, राजस्थान सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना 2026-27 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। इस बार योजना में रिकॉर्ड आवेदन आए हैं। देवस्थान विभाग के अनुसार 1 लाख 14 हजार 579 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि कुल यात्रियों की संख्या 1 लाख 19 हजार 313 तक पहुंच गई है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या सभी लोगों को मुफ्त तीर्थयात्रा का मौका मिलेगा? तो इसका जवाब है—नहीं। क्योकि सरकार इस बार केवल 56 हजार वरिष्ठ नागरिकों को ही नि:शुल्क तीर्थयात्रा कराएगी, यानी लगभग आधे आवेदकों का चयन नहीं हो पाएगा। ऐसे में अब हर किसी की नजर सिर्फ एक चीज पर टिकी है और वो है लॉटरी। विभागीय तैयारियों के अनुसार यह लॉटरी 23 से 25 जून के बीच किसी भी दिन निकाली जा सकती है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं हुई है। जैसे ही लॉटरी निकलेगी, चयनित वरिष्ठ नागरिकों के लिए मुफ्त यात्रा का रास्ता खुल जाएगा।
इस योजना की एक और खास बात यह है कि सिर्फ ट्रेन से ही नहीं बल्कि 6 हजार वरिष्ठ नागरिकों को हवाई जहाज से नेपाल स्थित प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर की यात्रा कराई जाएगी, जबकि बाकी यात्रियों को विशेष ट्रेनों के जरिए देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। इनमें हरिद्वार, ऋषिकेश, अयोध्या, वाराणसी, जगन्नाथपुरी, कोणार्क, द्वारका, सोमनाथ, रामेश्वरम, मदुरई, तिरुपति, वैष्णो देवी, कामाख्या, गंगासागर, महाकाल उज्जैन, ओंकारेश्वर, पटना साहिब, हजूर साहिब और गोवा के प्रसिद्ध मंदिर एवं चर्च भी शामिल हैं।
सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस बार सबसे ज्यादा आवेदन रामेश्वरम और मदुरई यात्रा के लिए आए हैं, जहां 45 हजार 354 आवेदन दर्ज हुए हैं और कुल यात्रियों की संख्या 76 हजार 850 तक पहुंच गई है। इसके बाद जगन्नाथपुरी-कोणार्क, तिरुपति और हरिद्वार-ऋषिकेश जैसे रूट भी लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। अगर जिलों की बात करें तो सबसे ज्यादा आवेदन जयपुर से आए हैं, जहां 13 हजार 63 लोगों ने आवेदन किया है। इसके बाद जोधपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर, बीकानेर, पाली और सीकर समेत कई जिलों से हजारों वरिष्ठ नागरिकों ने इस योजना में भाग लिया है। सरकार ने इस पूरी योजना के लिए 150 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है ताकि हजारों बुजुर्गों का तीर्थयात्रा का सपना बिना किसी आर्थिक बोझ के पूरा हो सके।
अब अगर आपने भी इस योजना के लिए आवेदन किया है तो घबराने की जरूरत नहीं है, बस 23 से 25 जून के बीच आने वाली लॉटरी का इंतजार कीजिए। जैसे ही विभाग की ओर से चयन सूची जारी होगी, आप अपना नाम आसानी से चेक कर सकेंगे और हम भी आपको सबसे पहले इसकी हर अपडेट देंगे। अब आप हमें कमेंट करके जरूर बताइए कि क्या आपके परिवार में किसी ने इस योजना के लिए आवेदन किया है और आपको क्या लगता है, सरकार को अगले साल इस योजना में यात्रियों की संख्या बढ़ानी चाहिए या नहीं? अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो तो वीडियो को लाइक करें, ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि हर जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिक तक यह खबर पहुंच सके, और ऐसी ही सरकारी योजनाओं व बड़ी खबरों की सबसे तेज अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करना बिल्कुल न भूलें।



