imd ka bada alert 7 din bhari barish ghana kohara aur kadake ki thand se tharayega ye rajya

IMD का बड़ा अलर्ट, 7 दिन भारी बारिश, घना कोहरा और कड़ाके की ठंड से थर्राएंगे ये राज्य

उत्तर भारत में सर्दी अब अपने सबसे कड़े दौर में पहुंच चुकी है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और आसपास के राज्यों में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। कई इलाकों में दृश्यता बेहद कम दर्ज की जा रही है।

भारत मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि अगले सात दिनों तक ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार 5 जनवरी 2026 को उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम मध्य प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे जैसी स्थिति बन सकती है। वहीं पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 5 से 8 जनवरी तक शीतलहर चलने की संभावना है।

राजस्थान में ठंड का असर और तेज होने वाला है। पश्चिमी राजस्थान में 5 से 9 जनवरी और पूर्वी राजस्थान में 5 से 10 जनवरी तक कड़ाके की ठंड पड़ने की चेतावनी दी गई है। झारखंड में भी 6 और 7 जनवरी को ठिठुरन बढ़ सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित होगा।

पहाड़ी राज्यों में मौसम और बिगड़ सकता है। IMD के मुताबिक 5 और 6 जनवरी को उत्तर और मध्य कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भी 6 जनवरी को बारिश या बर्फ गिरने के आसार हैं।

दिल्ली-एनसीआर में ठंड के साथ वायु गुणवत्ता खराब बनी हुई है। न्यूनतम तापमान करीब 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है और 6 जनवरी को शीतलहर का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *