pin gaya face aaya sarkar ne di upi ko Hitek manjuri

PIN गया, Face आया! सरकार ने दी UPI को हाईटेक मंजूरी

अब ना PIN याद रखने की टेंशन, ना OTP का झंझट! बस चेहरा दिखाइए या अंगूठा लगाइए और पेमेंट हो गया | जी हां, अब आपका चेहरा ही आपका पासवर्ड बनेगा |

सरकार ने आज वो फैसला ले लिया है, जो भारत की डिजिटल पेमेंट दुनिया में नया इतिहास लिख सकता है | 7 अक्टूबर से UPI में जुड़ गया है फेस और फिंगरप्रिंट पेमेंट सिस्टम! लेकिन सवाल ये है कि क्या ये सच में सुरक्षित है? क्या कोई आपका चेहरा कॉपी कर सकता है?

दरअसल, NPCI और RBI ने एक नया क्रिप्टोग्राफिक सिक्योरिटी कोड लॉन्च किया है | एक ऐसा इनविज़िबल पासवर्ड, जो सिर्फ बैंक ही पढ़ सकता है | यानि अगर कोई हैकर बीच में घुसने की कोशिश भी करे, तो ये सीक्रेट लॉक उसे रोक देगा |

अब जब आप UPI से पेमेंट करेंगे, तो स्क्रीन पर तीन ऑप्शन दिखेंगे PIN, Face ID या Fingerprint. बस एक टच या नजर से ट्रांजैक्शन पूरा! और सबसे खास बात यही फीचर अब ATM से कैश निकालने में भी इस्तेमाल होगा |

जहां पहले गांवों में PIN डालना मुश्किल था, वहीं अब चेहरे की पहचान से हर किसान, हर आम आदमी डिजिटल इंडिया का हिस्सा बनेगा | ये सिर्फ टेक्नोलॉजी नहीं, बल्कि India की अगली Digital Revolution है |

अब UPI का नया चेहरा, चेहरे से ही पेमेंट! क्या आप तैयार हैं अपने Face से अगला पेमेंट करने के लिए?

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *