fir boukhalaya pakistan kashmir se pani tak un me machaya drama

I Love Muhammad विवाद पर बवाल, शांति बहाल लेकिन तनाव बरकरार

जुमे की नमाज के बाद सड़कों पर जंग का माहौल! ‘आई लव मोहम्मद’ विवाद ने उत्तर प्रदेश के बरेली और मऊ को हिंसा की आग में झोंक दिया है | क्या ये अचानक भड़का गुस्सा है या इसके पीछे कोई गहरी साजिश?

बरेली में मौलाना तौकीर रजा के आह्वान पर जुमे की नमाज के बाद भीड़ सड़कों पर उतरी | पुलिस ने जब उन्हें इस्लामिया ग्राउंड जाने से रोका, तो माहौल बेकाबू हो गया | देखते ही देखते पथराव शुरू, और तो और फायरिंग की खबर भी! जान बचाने के लिए लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया, सड़कों पर मची भगदड़ |

सस्पेंस यहीं खत्म नहीं होता | डीआईजी अजय कुमार साहनी ने शरारती तत्वों की ओर इशारा करते हुए वीडियोग्राफी के आधार पर सख्त कार्रवाई की बात कही है | उधर, मऊ में भी यही विवाद जुलूस का रूप ले चुका था, जहां पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा |

इस पूरे बवाल की जड़ कानपुर से शुरू हुआ ‘आई लव मोहम्मद’ बैनर विवाद है, जो अब पूरे प्रदेश में तनाव पैदा कर रहा है | सवाल यह है कि क्या यह विवाद अब सांप्रदायिक टकराव की ओर बढ़ रहा है? मौलाना तौकीर रजा को हिरासत में लेना क्या इस आग को शांत कर पाएगा या फिर और भड़काएगा? फ़िलहाल शहर में शांति बहाल है, लेकिन तनाव बरकरार है | पुलिस की कड़ी निगरानी है |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *