akhilesh yadav ki party me hogi badi bagavat lanka me baitha hai vibhishan

अखिलेश यादव की पार्टी में होगी बड़ी बगावत? राजभर बोले- “लंका में बैठा है विभीषण!” | UP Politics 2026

ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव को खुला चैलेंज – ‘लंका में आग लगने वाली है… विभीषण तैयार बैठा है!… क्या सचमुच अखिलेश यादव की ‘लंका’ में बैठ चुका है कोई ‘विभीषण’? और आखिर क्यों यूपी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने गीता-कुरान की कसम तक दिलाने की चुनौती दे डाली? अगर ये दावा सच निकला, तो उत्तर प्रदेश की राजनीति में ऐसा भूचाल आएगा जो 2027 के चुनाव से पहले पूरे सियासी समीकरण बदल सकता है। आज हम आपको बताएंगे उस बयान के पीछे की पूरी कहानी जिसने यूपी की राजनीति में हलचल मचा दी है। लेइस पूरे विवाद से सबसे ज्यादा फायदा आखिर किसे हो सकता है, जानने के लिए इसे पूरा अंत तक पढ़े।

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बयानबाज़ी का पारा चढ़ गया है। इस बार चर्चा के केंद्र में हैं यूपी सरकार के मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर। राजभर ने समाजवादी पार्टी को लेकर ऐसा दावा किया है जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की “लंका” में आग लगने वाली है और उसके अंदर “विभीषण” तैयार बैठा है। यानी उनका साफ इशारा था कि समाजवादी पार्टी के भीतर बड़े स्तर पर असंतोष है और आने वाले समय में पार्टी में बड़ी टूट देखने को मिल सकती है। राजभर यहीं नहीं रुके, उन्होंने अखिलेश यादव को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर उन्हें अपने विधायकों और नेताओं पर पूरा भरोसा है, तो वे सभी से गीता और कुरान पर हाथ रखवाकर वफादारी की कसम खिलवाएं। इस बयान के बाद यूपी की राजनीति में नई बहस शुरू हो गई और हर तरफ यही सवाल उठने लगा कि आखिर राजभर को ऐसा दावा करने की जरूरत क्यों पड़ी।

हालांकि समाजवादी पार्टी ने इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। अखिलेश यादव ने पलटवार करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी पूरी तरह एकजुट है और विपक्षी दलों को तोड़ने की राजनीति भाजपा की पुरानी रणनीति रही है। उन्होंने साफ कहा कि उनकी पार्टी के नेता मजबूती से साथ खड़े हैं और इस तरह की बयानबाज़ी केवल भ्रम फैलाने के लिए की जा रही है। वहीं समाजवादी पार्टी के अन्य नेताओं ने भी राजभर के बयान को राजनीतिक ड्रामा बताते हुए कहा कि पार्टी में किसी तरह की टूट की कोई संभावना नहीं है।

लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह सिर्फ चुनावी बयानबाज़ी है या फिर इसके पीछे कोई बड़ी राजनीतिक रणनीति छिपी हुई है? अक्सर चुनाव नजदीक आते ही इस तरह के दावे और आरोप सामने आते हैं ताकि विरोधी दल पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाया जा सके। दूसरी ओर, कई बार ऐसे बयान भविष्य की किसी बड़ी राजनीतिक हलचल का संकेत भी साबित होते हैं। ऐसे में फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन इतना जरूर है कि राजभर के इस बयान ने यूपी की राजनीति का तापमान अचानक बढ़ा दिया है और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर सियासी बयानबाज़ी और तेज होने की पूरी संभावना है।

अब सबसे बड़ा सवाल आपसे… क्या आपको लगता है कि समाजवादी पार्टी में सचमुच कोई बड़ा राजनीतिक विस्फोट होने वाला है, या फिर यह केवल 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले माहौल बनाने की रणनीति है? अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताइए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *