court me fad diye talak ke kagaj pati se lipatkar fut futkar roi patni

कोर्ट में फाड़ दिए तलाक के कागज… पति से लिपटकर फूट-फूटकर रोई पत्नी! जज भी रह गए हैरान

जज के सामने फाड़ फेंके तलाक के कागज और एक दुसरे से लिपटकर खूब रोए पति-पत्नी… जी हाँ, जिसे जेल भेजना चाहती थी… उसी के गले लगकर फूट-फूटकर रो पड़ी पत्नी… जिसे देखकर सिर्फ वकील ही नहीं बल्कि जज की भी आंखें नम हो गईं

छह साल में शादी… फिर तलाक का मुकदमा और अंत में हैप्पी एंडिंग.. आखिर ऐसा क्या हुआ कि पांच साल से चल रहा तलाक का केस सिर्फ एक मुस्कान में खत्म हो गई? पूरी कहानी जानने के लिए वीडियो को आखिर तक जरूर देखिए… क्योंकि इस कहानी का अंत शायद आपकी सोच बदल दे

दोस्तों, यह कहानी है दिल्ली के शिखा और सौरभ की… जिनकी शादी साल 2020 में बड़े अरमानों के साथ हुई थी। लेकिन शादी के कुछ ही महीनों बाद रिश्ते में तकरार शुरू हो गई। छोटी-छोटी बातें बड़े झगड़ों में बदल गईं और मामला इतना बढ़ गया कि दोनों अदालत पहुंच गए। पत्नी ने पति पर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया। तलाक की मांग की गई और चाहत थी कि पति को सजा मिले। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में यह कानूनी लड़ाई एक-दो नहीं… पूरे पांच साल तक चलती रही। हर तारीख पर वकीलों की बहस… हर सुनवाई पर बढ़ता तनाव… और धीरे-धीरे दोनों परिवारों की खुशियां बिखरती चली गईं।

लेकिन कहते हैं… जिंदगी एक पल में सब कुछ बदल सकती है। लंबे समय तक केस लड़ते-लड़ते शिखा के पिता की सारी जमा पूंजी खत्म हो गई। आर्थिक तनाव इतना बढ़ा कि उन्हें हार्ट अटैक आ गया। घर में पैसे नहीं थे… मजबूरी में उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। और यहीं से इस कहानी में आया सबसे बड़ा मोड़… जब सौरभ को अपने ससुर की गंभीर हालत का पता चला… तो उसने पुराने झगड़ों की परवाह नहीं की। जिस इंसान पर केस चल रहा था… जिसे जेल भेजने की कोशिश हो रही थी… उसी सौरभ ने अपने ससुर को बेहतर इलाज के लिए गुरुग्राम के बड़े अस्पताल में भर्ती कराया। समय पर इलाज मिला… और शिखा के पिता की जान बच गई। शायद यहीं से शिखा के दिल में जमी नाराजगी की बर्फ पिघलने लगी थी

अगले दिन कोर्ट में सुनवाई थी। दोनों अदालत पहुंचे… वकील अपनी दलीलें दे रहे थे… तभी जज साहब ने सौरभ से एक सवाल पूछा… ‘क्या आप तलाक चाहते हैं?’ पूरा कोर्टरूम शांत था… सौरभ ने जवाब देने से पहले सिर्फ एक बार शिखा की तरफ देखा… और हल्की सी मुस्कान दी। बस… यही वो पल था जिसने पांच साल की लड़ाई खत्म कर दी।

शिखा अचानक अपनी जगह से उठी… उसने अपने हाथों में रखे तलाक के कागज फाड़ दिए… और दौड़कर सौरभ के गले लग गई। दोनों एक-दूसरे से लिपटकर फूट-फूटकर रोने लगे। कोर्ट में मौजूद लोग यह नजारा देखकर भावुक हो गए। कुछ लोगों की आंखों में आंसू थे… और कुछ देर के लिए पूरा अदालत कक्ष सन्नाटे में डूब गया

दोस्तों, कभी-कभी एक अच्छा इंसान बनने के लिए… केस जीतना जरूरी नहीं होता, बल्कि दिल जीतना जरूरी होता है। हो सकता है कि हर कहानी का अंत ऐसा खूबसूरत न हो… लेकिन यह घटना जरूर सिखाती है कि रिश्तों में संवाद और इंसानियत कई बार सबसे बड़ी दवा बन जाती है।

अब आप हमें बताइए… अगर सौरभ अपने ससुर की मदद नहीं करता… तो क्या यह रिश्ता दोबारा जुड़ पाता?… क्या आपको लगता है कि गुस्से से ज्यादा ताकत माफी में होती है? अपनी राय कमेंट में जरूर लिखें। अगर आपको यह कहानी दिल को छू गई हो, तो वीडियो को लाइक और शेयर करें, और ऐसी ही दिलचस्प खबरों के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *