राम मंदिर से करोड़ों का चढ़ावा गायब…आखिर किसने और क्यों किया इतना बड़ा घोटाला… क्या सच ने देश के सबसे चर्चित और आस्था के सबसे बड़े केंद्र राम मंदिर में करोड़ों रुपयों की हेराफेरी हुई है या फिर यह सिर्फ एक राजनीतिक तूफान है? अखिलेश यादव के एक पोस्ट ने पूरे देश में हलचल मचा दी है… लेकिन राम मंदिर ट्रस्ट ने भी दिया है ऐसा जवाब जिसने बहस को और भड़का दिया है। आखिर सच क्या है? वीडियो के अंत तक बने रहिए, क्योंकि इस मामले में सामने आई हर बात आपको हैरान कर सकती है।
दोस्तों, आज हम बात करने जा रहे हैं उस मुद्दे की जिसने सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक भूचाल ला दिया है। एक तरफ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का बड़ा आरोप है वही दूसरी तरफ राम मंदिर ट्रस्ट ने इन आरोपों को खारिज किया है लेकिन फिर भी करोड़ों रुपये के चढ़ावे को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे । आखिर मामला क्या है? चलिए पूरी कहानी शुरू से समझते हैं।
दरअसल, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट साझा की। इस पोस्ट में उन्होंने दावा किया कि अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए करोड़ों रुपये गायब पाए गए हैं। अखिलेश यादव ने इसे बेहद संवेदनशील मुद्दा बताते हुए कहा कि यह मंदिर ट्रस्ट के लिए शर्मनाक स्थिति है और इस मामले में न्यायालय को स्वतः संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। बस फिर क्या था… यह पोस्ट वायरल हो गई। कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। लोग सवाल पूछने लगे… क्या सच में करोड़ों रुपये गायब हो गए? क्या कोई वित्तीय गड़बड़ी हुई है? या मामला कुछ और है?
लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती… अखिलेश यादव के आरोपों के बाद राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि मंदिर का समय-समय पर आंतरिक ऑडिट होता है। इस प्रक्रिया में ट्रस्ट और भारतीय स्टेट बैंक के प्रतिनिधि शामिल रहते हैं। उन्होंने साफ कहा कि अभी ऑडिट की प्रक्रिया चल रही है और अब तक कोई ऐसी उल्लेखनीय बात सामने नहीं आई है जो किसी गड़बड़ी की ओर इशारा करे। यानी ट्रस्ट ने सीधे तौर पर आरोपों को खारिज कर दिया। लेकिन इसके बाद जो बयान आया, उसने राजनीतिक तापमान और बढ़ा दिया।
राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य महंत दिनेंद्र दास ने अखिलेश यादव के आरोपों पर तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट में हर लेन-देन का पूरा लिखित रिकॉर्ड रखा जाता है और करोड़ों रुपये गायब होने जैसी कोई बात ही नहीं है। इतना ही नहीं… उन्होंने 1990 के दशक की घटनाओं का जिक्र करते हुए समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि भगवान राम सब देख रहे हैं और न्याय भी वही करेंगे। उनके इस बयान के बाद मामला सिर्फ वित्तीय सवालों तक सीमित नहीं रहा… बल्कि राजनीतिक और धार्मिक बहस का केंद्र बन गया।
अब सबसे बड़ा सवालयह है की क्या यह मामला केवल राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप है? या फिर जांच के बाद कोई बड़ा खुलासा सामने आ सकता है? फिलहाल ट्रस्ट का कहना है कि सभी हिसाब-किताब दर्ज हैं और ऑडिट प्रक्रिया जारी है। जबकि विपक्ष इस मुद्दे पर लगातार सवाल उठा रहा है। लेकिन अंतिम सच क्या है… यह आने वाले दिनों में सामने आने वाली जांच और आधिकारिक रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा।
आपको क्या लगता है क्या सच में राम मंदिर से करोड़ों का चढ़ावा गायब हुआ है या यह सिर्फ राजनीतिक बयानबाजी है? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर लिखिए। वीडियो पसंद आया हो तो लाइक करें, चैनल को सब्सक्राइब करें और बेल आइकन दबाना बिल्कुल न भूलें।



