social media ka nya niyam 16 sal se kam umra ke baccho ke liye social media band

सोशल मीडिया का नया नियम, 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बंद

दोस्तों, इतिहास बन गया! ऑस्ट्रेलिया अब दुनिया का पहला देश बन गया है, जिसने बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर कुल बैन लगा दिया है! हां, आपने सही सुना – 16 साल से कम उम्र के बच्चे अब फेसबुक, इंस्टाग्राम और कई बड़े प्लेटफॉर्म्स पर अकाउंट नहीं बना पाएंगे!

लेकिन यह सिर्फ बैन नहीं है, बल्कि एक बड़ा सवाल भी है – क्या यह कदम बच्चों को ऑनलाइन खतरे से बचाएगा या डिजिटल दुनिया में उन्हें पीछे छोड़ देगा? ऑस्ट्रेलिया सरकार का कहना है कि यह कदम “सुरक्षा का ढाल” है।

नवंबर 2024 में पास हुए ‘ऑनलाइन सेफ्टी अमेंडमेंट बिल’ के तहत यह नियम आज रात से लागू होगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को अब “एज-चेक” जैसे सख्त कदम उठाने होंगे। अगर किसी ने नियम न माना, तो उन्हें $49.5 मिलियन यानी लगभग 400 करोड़ रुपए का जबरदस्त जुर्माना भरना पड़ सकता है!

फेसबुक, इंस्टाग्राम, स्नैपचैट, टिकटॉक, X, यूट्यूब, रेडिट और किक जैसे प्लेटफॉर्म्स बैन की लिस्ट में हैं। यूट्यूब और रेडिट पर बच्चे वीडियो देख सकते हैं, लेकिन कमेंट या पोस्ट करना मना है। वहीं, वॉट्सएप, डिस्कॉर्ड, गिटहब और रोब्लॉक्स जैसी जगहों पर अभी कोई रोक नहीं है।

अब सवाल यह है – मौजूदा अकाउंट्स का क्या होगा? 10 दिसंबर 2025 से शुरू होने वाले इस बैन के तहत, जिन बच्चों के अकाउंट्स हैं, उन्हें डिएक्टिवेट या हटाना होगा। प्लेटफॉर्म्स को पहले ही सभी यूजर्स को चेतावनी देनी होगी।

तो दोस्तों, ऑस्ट्रेलिया ने डिजिटल दुनिया में बच्चों की सुरक्षा के लिए क़दम उठाया, लेकिन क्या यह कदम सही साबित होगा या नए विवाद को जन्म देगा? यह देखना बाकी है!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *