राहुल का Gen-Z दांव, भारत में आग लगाने की गहरी साज़िश? उठा बड़ा सवाल

rahul ka gen z dav bharat me aag lagane ki gahari sajish

Gen-Z बचाएगी संविधान, राहुल गांधी का ये बयान सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल चुका है। लेकिन सवाल यही है कि क्या ये सिर्फ़ एक नारा है, या भारत में नेपाल-बांग्लादेश जैसी आग लगाने की प्लानिंग?

राहुल गांधी ने लिखा कि देश का Gen-Z वोट चोरी रोकेगा, लोकतंत्र बचाएगा | सुनने में ये लाइन दमदार लगती है, लेकिन इसके पीछे छिपे इशारे क्या हैं? क्या युवा अब मशाल लेकर सड़कों पर उतरेंगे? क्या कानून-व्यवस्था को चुनौती दी जाएगी?

जरा सोचिए, वही Gen-Z जिसने श्रीलंका में सत्ता पलट दी, वही Gen-Z जिसने बांग्लादेश की सरकार को उखाड़ फेंका, वही Gen-Z जिसने नेपाल को दहला दिया, क्या राहुल गांधी अब उसी फॉर्मूले को भारत में दोहराना चाहते हैं?

भारत, जिसे Mother of Democracy कहा जाता है, जहां चुनावी प्रक्रिया पर पूरी दुनिया भरोसा करती है क्या वहां अराजकता की नींव रखी जा रही है? और सबसे बड़ा सवाल- राहुल गांधी जी, क्या आप वाकई संविधान बचाना चाहते हैं या फिर किसी और के हाथों का मोहरा बन रहे हैं? क्या भारत अब नेपाल और श्रीलंका वाली राह पर जाएगा? या फिर ये महज़ एक राजनीतिक स्टंट है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *