कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। इस वीडियो में एक ज्योतिषी दावा करता नजर आ रहा है कि राहुल गांधी शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे हैं, जो भारत से बाहर रहते हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और लोग इस दावे को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
दरअसल, यह वीडियो इंस्टाग्राम के एक पेज podcast.with.mayur पर शेयर किया गया है, जिसमें एक ज्योतिषी से राहुल गांधी की निजी जिंदगी को लेकर सवाल पूछा गया। ज्योतिषी ने दावा किया कि राहुल गांधी की शादी हो चुकी है और उनके एक बेटा और एक बेटी हैं, जो विदेश, खासतौर पर लंदन में रहते हैं। ज्योतिषी के अनुसार राहुल गांधी अक्सर विदेश अपने बच्चों से मिलने जाते हैं, इसी वजह से वे समय-समय पर भारत से बाहर दिखाई देते हैं।
इस दावे के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। कुछ लोग इस बात को सच मान रहे हैं, तो कई यूजर्स इसे पूरी तरह बेबुनियाद और अफवाह बता रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि बिना किसी आधिकारिक पुष्टि के ऐसे दावे करना गलत है, जबकि कुछ लोग इसे राहुल गांधी की विदेश यात्राओं से जोड़कर देख रहे हैं।
गौरतलब है कि राहुल गांधी ने अब तक सार्वजनिक रूप से अपनी शादी या निजी जीवन को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। न ही कांग्रेस पार्टी की ओर से इस वायरल वीडियो पर कोई प्रतिक्रिया सामने आई है। ऐसे में इस दावे की सच्चाई को लेकर स्थिति साफ नहीं है। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोगों की निगाहें अब राहुल गांधी या पार्टी की प्रतिक्रिया पर टिकी हुई हैं।



