bina risk 50 lakh ki kamai post office ki yah scheme bna degi betiyo ko karodpati

बिना रिस्क 50 लाख की कमाई, पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम बना देगी बेटियों को करोड़पति

अगर आप बिना किसी जोखिम के लंबे समय में मोटी रकम जुटाना चाहते हैं, तो सरकार की एक छोटी बचत योजना आपके लिए जबरदस्त साबित हो सकती है। इस योजना की खास बात यह है कि इसमें निवेश की गई रकम से कहीं ज्यादा कमाई सिर्फ ब्याज के रूप में होती है। हम बात कर रहे हैं पोस्ट ऑफिस की सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) की, जिसमें सही समय पर निवेश शुरू करने से करीब 50 लाख रुपये तक का फायदा सिर्फ ब्याज से मिल सकता है।

सुकन्या समृद्धि योजना खासतौर पर बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए बनाई गई है। इस स्कीम के तहत बेटी के नाम पर खाता खोला जाता है और उसकी उम्र 15 साल होने तक निवेश किया जाता है। खाता खोलने की तारीख से 21 साल पूरे होने पर यह योजना मैच्योर होती है। खास बात यह है कि 15 साल बाद भले ही निवेश बंद हो जाए, लेकिन अगले 6 साल तक जमा रकम पर ब्याज मिलता रहता है।

इस योजना में सरकार की ओर से फिलहाल 8.2 प्रतिशत सालाना ब्याज दिया जा रहा है, जो पोस्ट ऑफिस की अन्य बचत योजनाओं की तुलना में काफी ज्यादा है। जनवरी से मार्च 2026 की तिमाही के लिए भी ब्याज दर को 8.2 प्रतिशत पर बरकरार रखा गया है। निवेशक एक वित्तीय वर्ष में न्यूनतम 250 रुपये और अधिकतम 1.50 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं, चाहे एकमुश्त या मासिक किस्तों में।

अगर कोई अभिभावक बेटी के जन्म के समय से हर साल 1.50 लाख रुपये निवेश करता है और यह निवेश 15 साल तक जारी रखता है, तो कुल जमा राशि 22.50 लाख रुपये होती है। 8.2 प्रतिशत ब्याज दर के हिसाब से मैच्योरिटी पर करीब 71.82 लाख रुपये मिलते हैं, जिसमें से लगभग 49.32 लाख रुपये सिर्फ ब्याज की कमाई होती है। यही वजह है कि SSY को बेटियों के भविष्य के लिए सबसे मजबूत और सुरक्षित निवेश विकल्प माना जाता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *