gmail users ke liye game changer Feature ab email id badlegi deta nahi jayega

Gmail यूजर्स के लिए गेम-चेंजर फीचर, अब ईमेल ID बदलेगी डेटा नहीं जाएगा

दुनिया के सबसे लोकप्रिय ईमेल प्लेटफॉर्म Gmail इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। गूगल जल्द ही ऐसा फीचर लाने जा रहा है, जिसका इंतजार लोग पिछले कई सालों से कर रहे थे। अब जीमेल यूजर्स अपना ईमेल एड्रेस बदल सकेंगे, वो भी बिना नया अकाउंट बनाए और बिना किसी डेटा को खोए।

अब तक अगर किसी यूजर को अपना ईमेल एड्रेस बदलना होता था, तो उसे नया अकाउंट बनाना पड़ता था। इसके साथ ही पुराने मेल, कॉन्टैक्ट्स, फोटो और गूगल ड्राइव का डेटा मैन्युअली ट्रांसफर करना पड़ता था, जो काफी समय लेने वाला और मुश्किल काम था। लेकिन गूगल के इस नए फीचर के आने के बाद यह परेशानी खत्म होने वाली है।

गूगल के सपोर्ट पेज पर दी गई जानकारी के अनुसार, नया ईमेल एड्रेस बनाने के बाद यूजर का पुराना एड्रेस पूरी तरह से बंद नहीं होगा। वह एक “एलियस” के तौर पर अकाउंट से जुड़ा रहेगा। इसका मतलब यह है कि अगर कोई आपके पुराने ईमेल एड्रेस पर मेल भेजता है, तो वह भी आपके नए इनबॉक्स में ही डिलीवर होगा। यानी किसी भी जरूरी मेल के छूटने का खतरा नहीं रहेगा।

हालांकि, गूगल ने इस सुविधा के साथ कुछ शर्तें भी रखी हैं। एक यूजर साल में सिर्फ एक बार ही अपना जीमेल एड्रेस बदल पाएगा। वहीं, पूरे लाइफटाइम में अधिकतम तीन बार ईमेल एड्रेस बदलने की अनुमति होगी। इससे फीचर का गलत इस्तेमाल रोका जा सकेगा।

दिलचस्प बात यह है कि इस फीचर की जानकारी सबसे पहले गूगल के हिंदी सपोर्ट पेज पर देखी गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि गूगल इसका शुरुआती रोलआउट भारत से कर सकता है। फिलहाल यह सुविधा केवल पर्सनल @gmail.com अकाउंट्स के लिए होगी। ऑफिस, स्कूल या वर्कस्पेस अकाउंट्स के लिए अलग नियम लागू रहेंगे।

गूगल का यह नया फीचर उन यूजर्स के लिए खास राहत लेकर आएगा, जिन्होंने कभी जल्दबाज़ी में या मज़ाकिया नाम से ईमेल आईडी बना ली थी और अब प्रोफेशनल पहचान सुधारना चाहते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *