shadi tuti lekin aatmvishvas nahi Smriti Mandhana ki Royal Comeback Story

शादी टूटी लेकिन आत्मविश्वास नहीं, स्मृति मंधाना की Royal Comeback Story

होश उड़ा देने वाली वापसी! आज की टॉप न्यूज़ में आपका स्वागत है! दुनिया की चर्चित भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने शादी टूटने के बाद पहली बार सबके सामने ऐसा अंदाज़ दिखाया कि सबकी निगाहें बस उन्हीं पर टिक गईं!

जब से उनकी शादी संगीतकार पलाश मुच्छल के साथ रद्द हुई, फैंस और मीडिया में सवालों की बारिश हो रही थी। लेकिन आज स्मृति ने उस सभी ड्रामा को पीछे छोड़ते हुए एक ग्लैमरस, स्टाइलिश और आत्मविश्वास से भरी वापसी की!

अमेज़न सम्भव समिट 2025 का मंच, जहां क्रिकेट की क्वीन स्मृति मंधाना ने काले रंग की स्लिट-कट काली ड्रेस में एंट्री ली। Off-shoulder स्टाइल, सॉफ्ट कर्ल्स, डायमंड इयररिंग्स और ब्लैक हील्स — एकदम फिल्मी अंदाज! लोगों का ध्यान पहली ही झलक में उन्हीं पर अटक गया! और सबसे बड़ी बात — मुस्कान! सिर्फ मुस्कान ही नहीं, बल्कि उनकी वो हंसी जिसने हर किसी को बेताब कर दिया! जैसे उन्होंने कहा हो — “देखो, मेरे लिए दुनिया अभी भी खूबसूरत है!”

इवेंट में उनके साथ हरमनप्रीत कौर भी थी, लेकिन स्मृति की चमक ने सभी की निगाहें चुरा लीं! फैशन और आत्म-विश्वास का कॉम्बिनेशन ऐसा कि पपराज़ी के कैमरे भी कह उठें — ये लुक मिस नहीं किया जा सकता! लेकिन ये सिर्फ स्टाइल स्टेटमेंट नहीं था। स्मृति ने इस इवेंट में अपनी दिल की बात भी कही — उन्होंने बताया कि कैसे क्रिकेट उनके जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा है और वो मैदान पर लौटते हुए अपने सपनों की तरफ फोकस कर रही हैं!

फैंस जानना चाहते हैं — क्या स्मृति का ये लुक उनकी नई शुरुआत का संकेत है? क्या अब वह निजी जीवन की मुश्किलों को पीछे छोड़कर सिर्फ क्रिकेट के ऊपर ध्यान देंगी? देखना दिलचस्प होगा! जहाँ दर्द था, वहाँ अब मुस्कान है — जहाँ सवाल थे, वहाँ अब लक्ष्य है — स्मृति मंधाना की वापसी सिर्फ ग्लैमरस नहीं, बल्कि आत्म-विश्वास की बहार है! तो दोस्तों, बताइए — क्या स्मृति ने आज सच में सबको मात दे दी? कमेंट में जरूर बताएं और इस वीडियो को लाइक व शेयर करना न भूलें!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *