WPL मेगा ऑक्शन 2025 में आज वो धमाका हुआ… जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी! पहली बार हुए विमेंस प्रीमियर लीग के मेगा ऑक्शन ने आज नई दिल्ली में इतिहास लिख दिया! 276 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट… 128 नाम ऑक्शन पूल में… और सिर्फ 67 ने पाया करोड़ों का टिकट!
लेकिन सुनिए… ये कहानी यहीं खत्म नहीं होती! 5 फ्रेंचाइजियों ने मिलकर खर्च किए 40.8 करोड़ रुपए! और सबसे बड़ा झटका– भारतीय खिलाड़ियों पर सबसे ज्यादा खर्च! जी हाँ, 21.65 करोड़ सिर्फ इंडियन स्टार्स पर, यानी पूरे पर्स का 53%! जबकि 23 विदेशी खिलाड़ी भी बिकीं 19.15 करोड़ में, यानी 46%। यानी साफ है — इस बार चमका भारतीय टैलेंट!
इस ऑक्शन की सबसे बड़ी सुपरहिट खबर… दीप्ति शर्मा बन गईं महा-स्टार! UP Warriorz ने उन्हें खरीदा पूरे 3.20 करोड़ में! और कुल 11 खिलाड़ी एक करोड़ क्लब में शामिल! तीसरे एक्सीलेटर राउंड ने तो जैसे आग लगा दी— सायका इशाक को मुंबई ने 30 लाख में झट से उठाया।
USA की तारा नॉरिस को यूपी ने 10 लाख में खरीदकर सबको चौंका दिया! लूसी हेमिलटन दिल्ली की झोली में 10 लाख में। मुंबई ने त्रिवेणी वशिष्ट को 20 लाख में अपने साथ जोड़ा। और गुजरात? किम गार्थ और यस्तिका भाटिया—सीधे 50-50 लाख में!
सबके दिल थाम देने वाला पल— कुछ बड़े नाम जैसे एस मेघना, सयाली सतकरे, राजेश्वरी गायकवाड़ अनसोल्ड! ये वो मोमेंट था जब पूरा हॉल सन्न रह गया। 40.8 करोड़ का तूफान… 67 चेहरों की किस्मत… और Women’s Premier League का सबसे बड़ा मेगा ऑक्शन — ये सिर्फ क्रिकेट नहीं… ये क्रांति है!



