बिहार की राजनीति में आज ऐसा तूफ़ान आया है, जिसने पूरे खेल का रुख ही बदल दिया! बिहार में सियासी शतरंज पूरी तरह गर्म हो चुकी है! JDU विधायक नरेंद्र नारायण यादव को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है—और अब वही नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे। इसके बाद विधानसभा में असली मुकाबला शुरू होगा स्पीकर के चुनाव का… और नाम सबसे ज़्यादा चर्चा में है बीजेपी के प्रेम कुमार का। एक बार याद रखिए—प्रोटेम स्पीकर का पद छोटा ज़रूर होता है, लेकिन राजनीतिक खेल में ये पहली गोटी होती है… और गोटी सही चली तो पूरा खेल बदल सकता है!
इधर कांग्रेस में भूकंप! एक साथ 7 बड़े नेताओं को 6 साल के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। क्यों? क्योंकि उन्होंने पार्टी पर टिकट खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया—और कांग्रेस ने कहा, “अनुशासन तोड़ा, पार्टी लाइन क्रॉस की… OUT!” ये मामला अभी शांत नहीं होने वाला… क्योंकि बिहार की राजनीति में ये निष्कासन अब नया सियासी बम बन चुका है!
उधर VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने भी आग में घी डाल दिया! उन्होंने दावा किया— “बीजेपी अब जल्द ही नीतीश कुमार से CM की कुर्सी भी छीन लेगी!” क्या ये संकेत है आने वाले बड़े राजनीतिक उलटफेर का? क्या बिहार में फिर बदलेंगे समीकरण? इस सवाल का जवाब अभी हवा में है… और यही बनाता है इस खबर को सुपर इंट्रेस्टिंग!
इसी बीच RJD नेता तेजस्वी यादव का परिवार दिल्ली रवाना हो गया। तेजस्वी खुद चुनाव हार के बाद अब तक मीडिया के सामने नहीं आए। क्या कोई बड़ी रणनीति तैयार हो रही है? या ये है राजनीतिक सन्नाटा? ये सवाल भी अभी सस्पेंस में है।
दूसरी ओर CM नीतीश कुमार पूरे एक्शन मूड में दिखाई दिए! जैसे ही सरकार बनी—सीधे निकल पड़े हाजीपुर के औद्योगिक क्षेत्र में। जूते की फैक्ट्री, जैकेट यूनिट, ब्रिटानिया बिस्किट प्लांट… सबका निरीक्षण! और सबसे अहम बात—रूसी सैनिकों के लिए जूते यहीं से बन रहे हैं! नीतीश ने साफ कहा—“उत्पादन बढ़ाना है… रोजगार बढ़ाना है… और बिहार को मजबूती से आगे ले जाना है!”
उधर RJD की तरफ से एक और बड़ी खबर— राबड़ी देवी ने IRCTC घोटाले में जज बदलने की मांग कर दी है। कोर्ट में इस पर अगली सुनवाई भी तय है। कानूनी मोर्चा भी अब तेज़ होने वाला है!
बिहार में राजनीति, आरोप, कार्रवाई और दावों की ऐसी आंधी चली है… कि आने वाले दिनों में हर दिन एक नई खबर, एक नया ट्विस्ट और एक नई कहानी लेकर आएगा! बने रहिए, क्योंकि खेल अभी बाकी है!



