bihar ki nai sarkar kaun banega dupty cm kaun lega mantralay

बिहार की नई सरकार, कौन बनेगा डिप्टी CM? कौन लेगा मंत्रालय?

बिहार की राजनीति में इस वक्त तूफ़ान खड़ा है! सत्ता के गलियारों में हर तरफ एक ही चर्चा—नई सरकार, नए चेहरे और नए समीकरण! नीतीश कुमार ने 17 नवंबर को इस्तीफा सौंपने का फैसला कर लिया है, और इसी दिन नई सरकार बनाने का दावा भी पेश हो सकता है। सूत्रों की मानें तो 20 नवंबर को नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं!

2025 चुनाव में BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि सत्ता में JDU का कद पहले से ज़्यादा बड़ा होने वाला है। क्योंकि नई सरकार में 18 मंत्रियों के साथ-साथ मुख्यमंत्री भी नीतीश कुमार ही होंगे। अब आता है सबसे बड़ा सस्पेंस— कौन बनेगा बिहार का डिप्टी CM? Race में तीन बड़े नाम जलवा बिखेर रहे हैं— सम्राट चौधरी, रामकृपाल यादव और मंगल पांडे यानी BJP के अंदर भी इस समय भारी हलचल है। लेकिन यहाँ ट्विस्ट है… LJP(R) भी डिप्टी CM की दावेदार बन चुकी है!

चिराग पासवान की LJP(R) इस बार 19 सीटों के साथ NDA की पावरफुल पार्टनर है। पार्टी को 3 कैबिनेट पद मिलने की चर्चा है। यानी इस बार मंत्रिमंडल में समीकरण वो होंगे जो बिहार की राजनीति की दिशा बदल सकते हैं! सूत्र बताते हैं कि इस बार 30 से 32 मंत्रियों का मंत्रिमंडल बन सकता है। JDU और BJP—दोनों को बराबर-बराबर जगह! HAM और RLM को 1-1 पद और LJP(R) को 3 पद। यानी हर पार्टी की हिस्सेदारी इस बार गणित नहीं… राजनीति का विज्ञान बनने जा रही है।

BJP के कोटे से पिछले कार्यकाल में 19 मंत्री थे लेकिन इस बार बड़ी होम-क्लीनिंग की तैयारी है! डिप्टी CM विजय सिन्हा को रिप्लेस किया जा सकता है। सम्राट चौधरी की कुर्सी भी जोखिम में है। मंगल पांडे और रजनीश कुमार में से कोई एक नया चेहरा डिप्टी CM बन सकता है। ये सब देखकर साफ लगता है— BJP इस बार ‘नए बिहार के नए चेहरे’ का खेल खेलने वाली है।

ठीक उसी तरह जैसे राजस्थान और मध्य प्रदेश में हुआ—जहाँ नए चेहरों की बाढ़ आ गई— वैसे ही बिहार में भी पुराने दिग्गजों की छुट्टी हो सकती है। यानी मंत्रिमंडल में 70% चेहरे बिल्कुल नए! ये कदम बिहार की राजनीतिक संस्कृति में भूकंप ला सकता है। JDU के पिछले दौर में 13 मंत्री थे। सूत्रों की मानें तो 10 मंत्रियों को फिर से मौका मिलेगा। यानी JDU अपनी टीम में ज्यादा फेरबदल के मूड में नहीं है। इसका सीधा अर्थ है JDU स्थिरता पर भरोसा करती है, BJP प्रयोग पर।

HAM के संतोष मांझी उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता और LJP(R) के राजू तिवारी नए मंत्रिमंडल में एंट्री के सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। ये तीन नाम बिहार के सत्ता समीकरण को नए रंग देने वाले हैं। BJP इस बार भी स्पीकर का पद अपने पास रख सकती है। संभावना ये भी है कि विजय सिन्हा को डिप्टी CM की जगह स्पीकर बनाया जाए। यानि उन्हें एक बड़ा पद तो मिलेगा, लेकिन कौन सा – ये अब भी रहस्य है।

NDA इस बार 202 सीटों के साथ सत्ता में आई है। JDU की सीटें 43 से बढ़कर 85 पहुंची। LJP(R) की 19 सीटों ने गेम पूरी तरह बदल दिया। ये नतीजे बता रहे हैं कि— बिहार में अब जाति नहीं… परफॉर्मेंस की राजनीति की मांग बढ़ चुकी है!

17 नवंबर को आखिरी कैबिनेट बैठक… 18 से 20 नवंबर के बीच नई सरकार की शपथ… और बिहार की राजनीति में अबकी बार सबसे बड़ा रीमिक्स! कौन होगा डिप्टी CM? कितने चेहरे बदलेंगे? यह सब कुछ अगले 72 घंटे बिहार की राजनीति को हमेशा के लिए बदल सकता है!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *