dhratrashtra ke saye me bihar 7 lakh karod ka hava hawai vada

धृतराष्ट्र के साये में बिहार, 7 लाख करोड़ का हवा हवाई वादा, चुनाव बाद गायब होने का डर

क्या सच में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भ्रष्टाचार के धृतराष्ट्र बन गए हैं? नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पटना से प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐसे आरोप लगाए कि जनता के बीच सवाल उठ गए 20 सालों में सरकार ने क्या किया और कहाँ गया इतना पैसा? अब इस बहुप्रतीक्षित खुलासे के बाद बिहार की राजनीति में तहलका मचने वाला है |

पटना से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भ्रष्टाचार के धृतराष्ट्र करार दिया | उन्होंने कहा कि 20 सालों में नीतीश के पास कोई ठोस विज़न नहीं है और बिहार का बजट 3 लाख 17 हज़ार करोड़ का होने के बावजूद जनता तक कितना पैसा पहुँच रहा है, यह साफ नहीं है |

तेजस्वी ने आरोप लगाया कि डबल इंजन सरकार चुनाव के समय महिलाओं को रिश्वत दे रही है, और यह सीधे प्रधानमंत्री के हाथों से जा रही है | उन्होंने चेतावनी दी कि कई अधिकारियों और इंजीनियरों के घरों से करोड़ों की संपत्ति बरामद हो चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, और अब उनका खुलासा जनता के सामने लाया जाएगा |

महिलाओं को मिलने वाली 10 हजार रुपये की योजना पर भी तेजस्वी ने पलटवार किया | उन्होंने कहा कि उनकी सरकार हर मां और बहन के खाते में 2500 रुपये देगी, जो वापिस नहीं लिया जाएगा | उन्होंने साफ किया कि सत्ता में आने के बाद भ्रष्टाचार और बेरोज़गारी के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे |

तेजस्वी ने कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों और नेताओं की संपत्ति की पूरी सूची जल्द जनता के सामने लाएंगे | उन्होंने सवाल किया कि चुनाव से पहले की जा रही घोषणाएं जनता को भ्रमित करने के लिए हैं और अब बिहार की जनता खुद तय करेगी कि सत्ता में कौन बने और किसे सबक सिखाया जाए |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *