टेक की दुनिया में ओप्पो (OPPO) ने ऐसा जादू किया है कि सब हैरान हैं | कंपनी ने भारतीय बाजार में OPPO Reno 14 दिवाली एडिशन को ₹39,999 की कीमत (फेस्टिव ऑफर में ₹36,999) पर लॉन्च किया है। यह सिर्फ एक फोन नहीं, बल्कि एक लाइव फैशन स्टेटमेंट है, जो टेक्नोलॉजी के सारे नियम तोड़ने आया है |
हाँ | यह भारत का पहला फोन है जो हीट सेंसिटिव ग्लोशिफ्ट कलर-चेंजिंग टेक्नोलॉजी के साथ आता है। सोचिए, जैसे ही आपके हाथ या वातावरण का तापमान बदलता है, फोन का बैक पैनल भी अपना रंग बदल लेता है |
28°C से नीचे: गहरा ब्लैक |
35°C से ऊपर: पूरा गोल्डन |
ओप्पो ने इसे दिवाली गोल्ड नाम दिया है, जिसमें गोल्डन मंडला और मोर की शानदार डिज़ाइन है। यह 10,000 से ज्यादा बार रंग बदल सकता है। यह फीचर सस्पेंस पैदा करता है: क्या यह टिकाऊ होगा, और क्या यह सिर्फ एक ट्रिक है या टेक्नोलॉजी का भविष्य?
डिज़ाइन के अलावा, यह फोन प्रो-लेवल कैमरा लेकर आया है 50MP मेन सेंसर (OIS के साथ), 50MP JN5 पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस के साथ 3.5x ऑप्टिकल ज़ूम |
यह ज़ूम और AI पावर्ड एडिटिंग टूल्स (ऑब्जेक्ट इरेजर, बेस्ट फेस) इसे फोटोग्राफी के लिए एक पावरहाउस बनाते हैं। अंदर है मीडियाटेक डायमेंसिटी 8350 चिपसेट (1.4 मिलियन+ AnTuTu स्कोर) और 6000mAh की दमदार बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग।
लेकिन सबसे बड़ा करिश्मा है इसका सॉफ्टवेयर | Android 15 पर आधारित ColorOS 15 केवल UI नहीं है, बल्कि Google Gemini सपोर्ट वाला एक AI असिस्टेंट है। AI सम्मरी, AI राइटर और AI माइंड स्पेस… यह फोन अब सिर्फ डिवाइस नहीं, बल्कि आपका निजी सहायक बन गया है |
यह रंग बदलने वाला AI-पावर्ड कैमरा बीस्ट दिवाली पर गेम चेंजर साबित हो सकता है | क्या आप इस जादुई फोन को खरीदने का जोखिम लेंगे?



