दिल्ली में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए साल की सबसे बड़ी खबर! दिल्ली पुलिस ने कांस्टेबल के 7565 पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान कर दिया है | अगर आपमें है देश सेवा का जज़्बा और आप पहनना चाहते हैं खाकी वर्दी, तो ये मौका सिर्फ आपके लिए है |
कर्मचारी चयन आयोग ने SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है | 12वीं पास के लिए 69,100 रुपये तक की सैलरी वाली शानदार नौकरी! उम्र सिर्फ 18 से 25 साल, पुरुषों के लिए 5056 और महिलाओं के लिए 2491 पद हैं | ये सिर्फ एक नौकरी नहीं, बल्कि देश की राजधानी की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी और गर्व का प्रतीक है |
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ऑफिशियल वेबसाइट पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है | याद रखें, आखिरी तारीख 21 अक्टूबर 2025 है | चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं | पुरुषों के लिए दौड़, लॉन्ग जंप और हाई जंप जैसे शारीरिक मापदंड तय हैं, जबकि महिलाओं के लिए भी अलग मापदंड हैं | यह भर्ती युवाओं के लिए एक शानदार करियर ऑप्शन है और प्रतियोगिता बहुत कड़ी होने वाली है, इसलिए तैयारी अभी से शुरू करना बेहद जरूरी है |
देर मत कीजिए! आज ही फॉर्म भरें और जुट जाएं लिखित और फिजिकल परीक्षा की तैयारी में, क्या पता, अगली वर्दी आपकी हो |



