rajasthan ki ek aur bharti raddh ab fir se karna hoga aavedan

राजस्थान की एक और भर्ती रद्द, अब फिर से करना होगा आवेदन, दिसंबर में होगी एग्जाम

राजस्थान के लाखों युवाओं को आज एक बहुत बड़ा झटका लगा है! RPSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 574 पदों की भर्ती पर अचानक ब्रेक लगा दिया है | एक झटके में पौने दो लाख उम्मीदवारों की महीनों की मेहनत पर पानी फिर गया है, जिन्होंने पहले ही आवेदन कर दिया था |

लेकिन कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट है | आयोग ने भर्ती रद्द करने के तुरंत बाद उतने ही पदों के लिए नया नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है | अब सभी को नए सिरे से इस जंग में उतरना होगा | पर सबसे बड़ा सवाल जस का तस है कि आखिर इस भर्ती को रद्द करने की नौबत क्यों आई? क्या बदले गए नियम किसी को फायदा और किसी को नुकसान पहुंचाने की साज़िश हैं? जिस नॉर्मलाइजेशन की बात हो रही है, क्या वो पारदर्शिता का नया रास्ता है या फिर एक नया पेंच?

अब नई भर्ती के लिए आवेदन 20 सितंबर से 19 अक्टूबर 2025 तक होंगे | उम्मीदवारों की उम्र 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए | पिछली बार करीब 1.5 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, इस बार भी दहशत के साथ बड़ी संख्या में आवेदन आने की संभावना है |

नई भर्ती के नए नियमों के अनुसार चयन प्रक्रिया अब लिखित परीक्षा + इंटरव्यू के जरिए होगी | साथ ही, अगर जरूरत पड़ी तो RPSC स्केलिंग, मॉडरेशन या नॉर्मलाइजेशन का इस्तेमाल कर सकता है | और लिखित परीक्षा 1 दिसंबर से 24 दिसंबर 2025 तक आयोजित की जावेगी |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *