प्राइवेट जॉब करने वालों के लिए तगड़ा झटका, अब से 9 नहीं 10 घंटे काम करना पड़ेगा | जी हाँ, देवेंद्र फडणवीस सरकार श्रम कानूनों में ऐसा बड़ा बदलाव करने जा रही है, जो हर प्राइवेट जॉब करने वालो की वर्क लाइफ को हमेशा के लिए बदल सकता है।
महाराष्ट्र सरकार एक नया श्रम कानून लाने की तैयारी में है, जिसके बाद प्राइवेट कर्मचारियों को 9 नहीं, बल्कि 10 घंटे काम करना पड़ सकता है। मतलब, रोज़ का एक घंटा ज़्यादा और हफ़्ते भर में 6 घंटे का एक्स्ट्रा बोझ। यही नहीं, अगर कंपनी चाहे तो आपसे लगातार 6 घंटे तक काम करवाएगी और वो भी बिना ब्रेक, सिर्फ आधा घंटा रुकने की अनुमति के साथ।
लेकिन ये तो बस शुरुआत है असली झटका ओवरटाइम नियमों में है। अब 125 घंटे की बजाय 144 घंटे ओवरटाइम करना होगा। यानी दिनभर की कुल ड्यूटी 12 घंटे तक पहुँच सकती है! और अगर अत्यावश्यक कार्य का बहाना मिल गया, तो काम की कोई सीमा ही नहीं रहेगी। इससे जिससे न सिर्फ आपकी थकान बढ़ेगी, बल्कि आपकी निजी जिंदगी भी प्रभावित होगी। आपकी फैमिली, आपका पर्सनल टाइम और आपकी सेहत सब दांव पर लग गया है।
अब सवाल ये है की ये बदलाव आपके लिए वरदान है या अभिशाप? क्या कंपनियों की मनमानी और बढ़ जाएगी या कर्मचारियों को भी मिलेगा कोई लाभ?



