कौन होगा देश की सबसे बड़े पार्टी BJP का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष? किसके हाथ में होगी भाजपा की कमान? ये सवाल दिल्ली से लेकर पटना तक हर राजनीतिक गलियारे में गूंज रहा है।
दरअसल, मौजूदा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा का कार्यकाल खत्म हो रहा है, और भाजपा एक नए चेहरे की तलाश में है। लेकिन यह सिर्फ एक साधारण चुनाव नहीं है; यह एक गहन मंथन है जिसमें RSS और भाजपा के 100 से ज्यादा वरिष्ठ नेताओं की राय ली जा रही है। लेकिन 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति चुनाव होने के कारण फ़िलहाल इस फैसले को टाल दिया है। क्योकि BJP चाहती है कि पहले यह चुनाव जीत लिया जाए, उसके बाद नया अध्यक्ष लाकर संगठन को मजबूती दी जाए।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस रेस में शिवराज सिंह चौहान, सुनील बंसल, धर्मेंद्र प्रधान, रघुवर दास जैसे दिग्गज हैं। वहीं स्मृति ईरानी, वानति श्रीनिवासन, तमिलिसाई सौंदर्यराजन और डी. पुरंदेश्वरी भी मजबूत महिला उम्मीदवार मानी जा रही हैं।
अब देखना ये है की संघ का झुकाव शिवराज सिंह चौहान की ओर होगा या संगठन के चाणक्य सुनील बंसल बाज़ी मारेंगे या फिर भाजपा महिला सशक्तिकरण का सबसे बड़ा संदेश देगी?
यह फैसला सिर्फ एक पद के लिए नहीं है, बल्कि पार्टी के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने, असंतोष को दूर करने और आने वाले 12 बड़े चुनावों की रणनीति तैयार करने का है।
कौन होगा वह चेहरा, जो देश की सबसे बड़ी पार्टी की कमान संभालेगा? इसका खुलासा जल्द ही होगा, और यह फैसला देश की राजनीति में एक नया अध्याय लिखेगा।



