tiktok ki dhamakedar wapsi kya badal jayegi online duniya

TikTok की धमाकेदार वापसी, क्या बदल जाएगी Online दुनिया?

क्या आपने भी सोचा था कि TikTok भारत में वापस आ गया है? तो आपकी सोच सच हो सकती है! जी हाँ दोस्तों, भारत में लाखों-करोड़ो दिलों पर राज करने वाला शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म TikTok भारत में वापस आ गया है। 5 साल पहले जिस ऐप पर बैन लगा था, वो अब वेबसाइट के जरिए फिर से भारतीयों के मोबाइल और लैपटॉप पर दिखाई दे रहा है। लेकिन सवाल ये है कि क्या वाकई टिकटॉक की वापसी हो रही है, या इसके पीछे कोई और खेल है?

दरअसल, 2020 में गलवान घाटी तनाव के बाद इन सभी चीनी ऐप्स पर ताला जड़ दिया गया था। लेकिन 5 साल बाद कमबैक करना, सबको चौंका दिया है। यह सिर्फ TikTok की वापसी नहीं, बल्कि ऑनलाइन शॉपिंग की दुनिया के दिग्गजों, AliExpress और Shein की भी वापसी है। ये दोनों वेबसाइट्स भी अब भारत में ओपन हो रही हैं।

क्या यह सिर्फ एक तकनीकी गड़बड़ी है या फिर कोई बड़ा खेल चल रहा है? सरकारी सूत्रों का कहना है कि सरकार की तरफ से इन ऐप्स को अनब्लॉक करने का कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। तो फिर अचानक ऐसा क्यों हुआ?

क्या TikTok और उसकी पेरेंट कंपनी ByteDance ने गुपचुप तरीके से वापसी की तैयारी कर ली है? क्या ये ऐप्स फिर से प्ले स्टोर और ऐप स्टोर पर दिखाई देंगे? क्या अब करोड़ों यूजर्स का डेटा सुरक्षित रहेगा? इन सभी सवालों का जवाब अभी भी रहस्य बना हुआ है।

एक तरफ जहां यह खबर खुशी की लहर लेकर आई है, वहीं दूसरी तरफ डेटा सुरक्षा को लेकर चिंताएं भी बढ़ रही हैं। क्या इन ऐप्स पर लगा बैन हमेशा के लिए हट जाएगा? या फिर यह सिर्फ एक छोटी सी झलक है, जिसके पीछे कोई बड़ा राज छिपा है?

क्या टिकटॉक फिर से इंडिया में धूम मचाएगा, या ये सिर्फ एक डिजिटल मृगतृष्णा है? जवाब अब भी रहस्य के घेरे में है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *